scriptसराफा व्यापारियों से मिले विधायक, दिया समर्थन | Raipur: MLA met from jewelry traders, give support | Patrika News

सराफा व्यापारियों से मिले विधायक, दिया समर्थन

locationरायपुरPublished: Mar 27, 2016 05:23:00 pm

लगातार 26 दिन से एक्साइज ड्युटी के विरोध में धरने पर बैठे सराफा व्यापारियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया, व्यापारियों से विधायक श्री चंद्र सुंदरानी भी मिले और समर्थन दिया

protest by jewelry traders

protest by jewelry traders

रायपुर. लगातार 26 दिन से एक्साइज ड्युटी के विरोध में धरने पर बैठे सराफा व्यापारियों ने रविवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों से विधायक श्री चंद्र सुंदरानी भी मिले और समर्थन दिया।

गौरतलब है कि सराफा व्यापारियों को समर्थन तो मिल रहा है लेकिन आश्वसन ही प्राप्त हो रहा है। सराफा व्यापारियों समेते प्रदेश के 36 हजार सराफा कारीगरों के सामने भी संकट आ खड़ा हुआ है।

विरोध में सराफा व्यापारियों ने लगातार 23 वें दिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वित्तमंत्री व उत्पाद कर का पुतला फूंका। लगातार दुकाने बंद होने से अधिकांश सराफा व्यापारियों की होली फीकी रही।

सराफा एशोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि वर्ष 2012 में यूपीए की सरकार ने लगातार 26 दिन तक चली सराफा व्यापारियों की हड़ताल एवं उनकी जायज मांग को स्वीकार करके उत्पाद कर को वापस लिया था।

लेकिन इस बार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वर्तमान केंद्र सरकार यूपीए की नीतियों पर काम कर रही है। व्यापारियों के वोट एवं नोट के बल पर बनी भाजपा की सरकार सराफा व्यापारियों की गर्दन पर उत्पाद कर की तलवार लटका कर उनके कारोबार को खत्म करने पर अमादा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो