scriptचपरासी ने ऑफिस में पी शराब, फिर नशे की हालत में निगम अधिकारी को जमकर पीटा, देखिए वीडियो | Raipur Nagar Nigam MIC meeting officer beat by drunken peons see Video | Patrika News

चपरासी ने ऑफिस में पी शराब, फिर नशे की हालत में निगम अधिकारी को जमकर पीटा, देखिए वीडियो

locationरायपुरPublished: Jul 26, 2019 04:50:04 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam MIC meeting) में नशे में धुत चपरासियों (drunken peons) ने अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी।

ruckus in raipur nagar nigam

Raipur Nagar Nigam MIC meeting officer beat by drunken peons see Video

रायपुर. Raipur Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम में शुक्रवार को उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब वहां मेयर इन काउंसिल (MIC meeting) की बैठक होने वाली थी। नशे में धुत चपरासियों ने निगम के एक अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, शराब के नशे में निगम अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले दोषी चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। महापौर प्रमोद दुबे ने कार्रवाई की जानकारी दी।
दरअसल, रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) में शुक्रवार को मेयर इन काउंसिल (MIC meeting) की बैठक होने वाली थी। लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही निगम अधिकारी और चपरासियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ गई कि नौबत मारपीट की आ गई। गुस्साए चपरासियों ने सहायक राजस्व अधिकारी संदीप सोहने की जमकर पिटाई कर दी।
विवाद के बाद कर्मचारी और अधिकारी एमआईसी (MIC) कक्ष में घुस गए और हंगामा करने लगे। खबरों के अनुसार विजय तांडी और संजय पटेल नामक कर्मचारियों ने पहले तो निगम मुख्यालय में बैठकर शराब पी। इसके बाद कार्यालय में जमकी हंगामा किया।
निगम अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर ऑफिस में काम करने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज से मना किया तो दोनों कर्मचारियों ने मुझे पीटा। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।Raipur Nagar Nigam
Raipur Nagar Nigam से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो