राष्ट्रीय कृषि मेले में कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में किसानों को कृषि और उनसे जुड़े विभिन्न गतिविधियों की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसमें देश भर के 15 हजार से अधिक किसानों के भाग लेने के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने मेेला स्थल पर पेयजल, पाकिंज़्ग, प्रदर्शनी स्थल का मुआयना किया। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि मेला स्थल पर अग्निशमन वाहन और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था हेतु एम्बुलेंश सहित चिकित्सकों की टीम निरंतर उपस्थित रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेला स्थल पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से बनाये जाने हेतु रायपुर जिला पुलिस से पयाज़्प्त संख्या में बल उपलब्ध कराया जायेगा। राष्ट्रीय कृषि मेला में शामिल होने वाले किसानों के लिए स्वसहायता समूहों के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की जाएगी।