scriptआग से जली गर्भवती युवती की नहीं हुई पहचान, कथित प्रेमी का भी नहीं मिला सुराग | Raipur News : pregnant girl burnt by the fire was not identified yet | Patrika News

आग से जली गर्भवती युवती की नहीं हुई पहचान, कथित प्रेमी का भी नहीं मिला सुराग

locationरायपुरPublished: Jun 04, 2021 03:55:12 pm

Submitted by:

CG Desk

– डीकेएस अस्पताल में नकली नाम से कराया था भर्ती, मृत्युपूर्व बयान भी नहीं लिया पुलिस ने .

Dead body found near COVID Care Center

कोविड केयर सेंटर के पास मिली युवती की लाश, फिजियोथेरेपिस्ट समेत 2 संदेही गिरफ्तार

रायपुर। DKS सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में नकली नाम से भर्ती कराई गई गर्भवती युवती की पहचान गुरुवार को भी नहीं हो पाई। साथ ही उसके कथित प्रेमी को भी पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। इससे युवती का पंचनामा और पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया है। युवती 5 माह की गर्भवती थी और उसे 27 मई को करीब 50 फीसदी जली अवस्था में डीकेएस में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने वाले ने युवती का नाम प्रभा बंजारे और खुद को कैलाश बंजारे बताया था। युवती की मौत होने के बाद से युवक फरार हो गया। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है। दूसरी युवती के परिजनों का भी कुछ पता नहीं चला है।
READ MORE : प्रेग्नेंट युवती के मौत होते ही अस्पताल से भागा प्रेमी, गलत नाम से कराया था भर्ती

दोनों नाम बदलकर सरोना में किराए के मकान में रहते थे। दोनों के असली नाम-पते की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं हो पाई है। युवती के पत्थलगांव के होने की संभावना के चलते पुलिस ने वहां पतासाजी की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवती वहां की नहीं निकली। इसके बाद पुलिस की टीम वापस लौट गई।
READ MORE : Silger Firing Case: सिलगेर नहीं पहुंच पाई कांग्रेस टीम, ग्रामीण कैंप हटाने की मांग पर अड़े

मृत्युपूर्व बयान भी नहीं
युवती को जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती का चार दिन उपचार होता रहा, लेकिन पुलिस ने उनसे मृत्युपूर्व बयान भी नहीं लिया और न ही उसके बारे में पतासाजी की। इससे उनके परिजनों और जलने की असली घटना का पता नहीं चल पाया है। मृतका का पंचनामा और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
मृतका के बारे में पत्थलगांव की होने की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस की टीम ने वहां जाकर जानकारी ली, लेकिन युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला। कोई रिश्तेदार या पहचान वाले सामने नहीं आए हैं। उसके साथ रहने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
– योगिता खापर्डे, टीआई, डीडी नगर, रायपुर

ट्रेंडिंग वीडियो