READ MORE : प्रेग्नेंट युवती के मौत होते ही अस्पताल से भागा प्रेमी, गलत नाम से कराया था भर्ती दोनों नाम बदलकर सरोना में किराए के मकान में रहते थे। दोनों के असली नाम-पते की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं हो पाई है। युवती के पत्थलगांव के होने की संभावना के चलते पुलिस ने वहां पतासाजी की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवती वहां की नहीं निकली। इसके बाद पुलिस की टीम वापस लौट गई।
READ MORE : Silger Firing Case: सिलगेर नहीं पहुंच पाई कांग्रेस टीम, ग्रामीण कैंप हटाने की मांग पर अड़े मृत्युपूर्व बयान भी नहीं
युवती को जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती का चार दिन उपचार होता रहा, लेकिन पुलिस ने उनसे मृत्युपूर्व बयान भी नहीं लिया और न ही उसके बारे में पतासाजी की। इससे उनके परिजनों और जलने की असली घटना का पता नहीं चल पाया है। मृतका का पंचनामा और पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

मृतका के बारे में पत्थलगांव की होने की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस की टीम ने वहां जाकर जानकारी ली, लेकिन युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला। कोई रिश्तेदार या पहचान वाले सामने नहीं आए हैं। उसके साथ रहने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
– योगिता खापर्डे, टीआई, डीडी नगर, रायपुर
– योगिता खापर्डे, टीआई, डीडी नगर, रायपुर