BJP छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, Tweet कर दी जानकारी पुलिस के मुताबिक कुछ युवक ऑटो में घूम-घूमकर गांजा बेच रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद कबीर नगर टीआई एलपी जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। टीम को मुखबिर के जरिए सोनडोंगरी में कान्हा रेस्टोरेंट के पास ऑटो सीजी 04 टी 5949 में सवार कुछ युवक गांजा बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा और ऑटो सवार फारूख खान, राकेश देवांगन, विजय कुमार दुर्गा और शिवेंद्र जायसवाल को पकड़ा। आरोपियों के पास से 1270 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जगदलपुर में CRPF जवानों के बीच खूनी संघर्ष, जवान ने की साथियों पर ताबड़तोड़ फॉयरिंग, एक की मौत जगह-जगह घूमते थे आरोपी
आरोपियों से पुलिस ने गांजा के साथ ही सवारी ऑटो को भी जब्त कर लिया है। आरोपी शहर भर में घूम-घूमकर गांजा बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी ओडिशा, गरियाबंद से गांजा लाकर बेचते थे।