script

रायपुर पुलिस ने घेरेबंदी कर जब्त किया 480 किलो गांजा, 12 बोरियों में भर कर ले जा रहे थे तस्कर

locationरायपुरPublished: May 16, 2022 08:43:50 pm

Submitted by:

CG Desk

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का एक्शन, ट्रक में भरे 480 किलो गंजे की खेप के साथ दो तस्करों को दबोचा।

ganja.jpeg

रायपुर। नारकोटिक्स सेल और उरला पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चला कर गांजा तस्करों को दबोच लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल के इनपुट पर बड़ी कारवाई की गई है। बड़ी मात्रा में गांजा सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर 16 बोरियों में भरकर गांजे की इस बड़ी खेप को ओडिशा से नागपुर, महाराष्ट्र ले जा रहे थे। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रूपए है। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है जिससे इस पुरे तस्करी नेटवर्क तक पंहुचा जा सके।

जानकारी के अनुसार तस्कर ट्रक में छिपा कर गांजे की बड़ी खेप ले जा रहे थे। मुखबीर की सूचना पर उरला पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान रंजन साहू निवासी ओडिश और मिटठु पदयाली निवासी कोकोरोड,ओडिशा के रूप में हुई है। उरला थाना में दोनों ही तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ओडिशा से लगातार आने वाले गांजे की खेप पर अंकुश लगाने का प्रयास सरकार लम्बे समय से कर रही है। लेकिन राज्य में अभी भी बड़ी मात्रा में गांजे की खपत है और राज्य के रास्ते कई अन्य राज्यों को गांजा पहुँचाया जाता है।

पुलिस चला रही ‘निजात’ अभियान
शुरआती रूप से कोरिया और राजनांदगाँव में नशे के खिलाफ इस अभियान को चलाया जा रहा है। जिसे देश भर की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट पुलिसिंग कार्य प्रणालियों में शामिल किया गया है।

ये हैं ‘निजात’ का उद्देश्य
निजात अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पहल है, जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा शराब, गाँजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत शहर और गाँव तक नशे के विरुद्ध लोगों के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो