script

बदला मौसम का मिजाज लगातार गिर रहा तापमान, न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

locationरायपुरPublished: Nov 22, 2022 11:13:26 am

Submitted by:

Sakshi Dewangan

Weather Update: ठंडी हवाओं के प्रभाव से अभी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में उत्तर से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर शुष्क व ठंडी हवा आ रही है। मध्य स्तर पर नमी युक्त हवा है। अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को बस्तर संभाग में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है।

photo_2022-11-12_11-26-30.jpg

weather update छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडकता बढ़ते ही जा रही है। ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी ठिठुरन थोड़ी बढ़ी है। नवंबर तीसरे हफ्ते से ही ऐसी ठंड सालों बाद पड़ी है। सोमवार को रायपुर का पारा अपने छह वर्ष यानि 2016 के स्तर पर आ गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। रायपुर में 20 नवंबर 2016 को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। हालांकि मंगलवार से प्रदेश के मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अभी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में उत्तर से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर शुष्क व ठंडी हवा आ रही है। मध्य स्तर पर नमी युक्त हवा है। अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को बस्तर संभाग में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है।

बिलासपुर, पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे
बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट के चलते प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ी है। एक ओर घरों से गर्म कपड़े बाहर निकल गए है, वहीं एसी-कूलर बंद हो गए है। विभिन्ना क्षेत्रों में लोगों को अभी से अलाव तापते भी देखा जा सकता है। इन दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है।

ट्रेंडिंग वीडियो