scriptरायपुर : राजस्व मंत्री बोले-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी एक ही जगह पर सरलता से होगी उपलब्ध | Raipur: Revenue Minister said - information about revenue and disaster | Patrika News

रायपुर : राजस्व मंत्री बोले-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी एक ही जगह पर सरलता से होगी उपलब्ध

locationरायपुरPublished: Jun 10, 2021 06:19:22 pm

Submitted by:

Shiv Singh

भुइयां साइट के होम पेज को भी साइट के तहत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के लिए जनता के संवेदीकरण के लिए फिर से डिजाइन और नवीनीकृत किया गया है। यह साइट जिलों में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के नवीनतम कार्यों की जानकारी प्रदान करेगी। सॉफ्टवेयर्स और विभाग द्वारा की गई पहलों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। राजस्व न्यायालय के विभिन्न आवेदनो पर ओटीपी के माध्यम से काम करने की प्रक्रिया एवं स्थिति का संक्षिप्त विवरण भी वेबसाइट पर अब उपलब्ध कराया जा सकेगा।

रायपुर : राजस्व मंत्री बोले-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी एक ही जगह पर सरलता से होगी उपलब्ध

रायपुर : राजस्व मंत्री बोले-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी एक ही जगह पर सरलता से होगी उपलब्ध

रायपुर. प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की समस्त जानकारी अब एक ही जगह सरलीकृत ढंग से लोगो को उपलब्ध हो सकेगी। अग्रवाल ने यह जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभागीय वेबसाइट का पुन: डिजाइन कर इंटरफेस लॉन्च करते हुए साझा किए। इसे यू.एक्स.डी.टी. प्लेटफॉर्म, एन.आई.सी. दिल्ली के सहयोग से विकसित किया गया है।
राजस्व विभाग की सचिव रीता शांडिल्य के मार्गदर्शन और समूह सदस्य डॉ. ए. के. होता, राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के सहयोग से राजस्व विभाग की वेबसाइट को पुन: डिजाईन करने में बेहद महत्वपूर्ण रहा। राजस्व मंत्री ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है। इस साइट को मोबाइल में भी बेहतर कार्य करने के लिए तैयार किया गया है, यह प्लेटफॉर्म ब्राउज करने के लिए सरल है। भुइयां साइट के होम पेज को भी साइट के तहत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के लिए जनता के संवेदीकरण के लिए फिर से डिजाइन और नवीनीकृत किया गया है। यह साइट जिलों में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के नवीनतम कार्यों की जानकारी प्रदान करेगी। सॉफ्टवेयर्स और विभाग द्वारा की गई पहलों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। राजस्व न्यायालय के विभिन्न आवेदनो पर ओटीपी के माध्यम से काम करने की प्रक्रिया एवं स्थिति का संक्षिप्त विवरण भी वेबसाइट पर अब उपलब्ध कराया जा सकेगा।
आपदा के दौरान क्या करें और क्या न करें, पर जानकारी देने वाले नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन वेबसाइट को भी नया रूप दिया गया है। जनता को सूचित करने के लिए प्राधिकरण के निकायों और कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया है। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि इस साईट से दिव्यांग व्यक्तियों को भी लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो