scriptYour Attention please, बारिश से घंटों लेट चल रही 3 कंपनियों की प्लाइट | Raipur: Three companies flight delayed of hours by Rain | Patrika News

Your Attention please, बारिश से घंटों लेट चल रही 3 कंपनियों की प्लाइट

locationरायपुरPublished: Jun 24, 2016 11:15:00 pm

तीन दिन तक तेज बारिश की चेतावनी का असर शुक्रवार को मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में देखा गया। इसका असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा

over-runs and Resa

raipur airport

रायपुर. तीन दिन तक तेज बारिश की चेतावनी का असर शुक्रवार को मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में देखा गया। इसका असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा, जिसके कारण रायपुर आने वाली फ्लाइट घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक फ्लाइट के लेट होने का असर दूसरी उड़ानों पर भी पड़ा। इंडिगो, जेट एयरवेज और एयर इंडिया तीनों कंपनियों की उड़ानें लेट रहीं।

मुंबई से रायपुर आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्ल्यू 2121), 107 मिनट लेट रही। मुंबई से फ्लाइट के टेकऑफ होने का निर्धारित समय शाम 5 बजकर 15 मिनट है, लेकिन यह फ्लाइट शाम 7 बजकर 8 मिनट पर उड़ान भर सकी। इंदौर से रायपुुर आने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट (6ई-252), 171 मिनट लेट रही। इसकी भी वजह तेज बारिश बताई जा रही है। माना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4 बजकर 35 मिनट है, लेकिन यह फ्लाइट 7 बजकर 26 मिनट पर रायपुर पहुंची।

कोलकाता से रायपुर आने वाले इंडिगो की फ्लाइट भी 1 घंटे से अधिक समय तक लेट रही। रायपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-478) भी एक घंटे विलंब से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट 45 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। शाम 5.05 बजे रायपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रात 7 बजकर 58 मिनट पर उड़ान भर सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो