scriptतौरेंगा के जंगल में नजर आए तेंदुए के दो नन्हे शावक | Raipur : two tiny leopard cubs appeared in Taurenga forest | Patrika News
रायपुर

तौरेंगा के जंगल में नजर आए तेंदुए के दो नन्हे शावक

वन परिक्षेत्र पांडुका अंतर्गत दीवना तौरेंगा के जंगल में दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। खबर मिलते ही अधिकारी ने सुरक्षा दल रवाना किया। पांडुका पुलिस के जवान भी तैनात थे।

रायपुरJun 28, 2015 / 11:59 pm

आशीष गुप्ता

taurenga forest

leopard cubs

रायपुर/पांडुका. वन परिक्षेत्र पांडुका अंतर्गत दीवना तौरेंगा के जंगल में दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है। शनिवार को ग्राम तौरेंगा निवासी तिलकराम यादव और ग्राम कुम्हरमरा के भीखम व पीतांबर हमेशा की तरह बकरी चराने जंगल गए थे। उनके साथ कुत्ते भी गए थे जो कि शावकों की सुगंध पहचान कर वन विभाग द्वारा बनाए गए पत्थर के खोह में शावकों को भौंकने लगे। जब चरवाहों ने शावकों देखा तो सहम गए और बकरियों को लेकर भाग निकले।

रात को ही सुरक्षा दल रवाना
चरवाहों ने इसकी सूचना वन प्रबंधन समिति को दी। समिति के अध्यक्ष देवेश तिवारी ने परिक्षेत्र अधिकारी रमन रविवार को जानकारी दी। खबर मिलते ही रात को ही अधिकारी ने सुरक्षा दल रवाना किया। पांडुका पुलिस के जवान भी तैनात कर दिए।

बदल लिया स्थान
सुबह विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। तब तक मादा तेंदुआ अपने बच्चों को दूसरी जगह ले गई थी। इसके बाद रविवार को शावकों की सुरक्षा के लिए वन दस्ता तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में लगा दिया गया। इन क्षेत्रों में मवेशियों की चराई पर रोक लगाा दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो