scriptरायपुर : महिला दिवस पर 8 मार्च को विविध आयोजन, सीएम राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा | Raipur: Various events on March 4 on Women's Day, CM will participate | Patrika News

रायपुर : महिला दिवस पर 8 मार्च को विविध आयोजन, सीएम राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

locationरायपुरPublished: Mar 07, 2021 06:41:55 pm

Submitted by:

Shiv Singh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है। महिलाओं के लिए पूरी तरह से समर्पित इस दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं का सम्मान और उनके हित में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना भी शामिल है।

रायपुर : महिला दिवस पर 8 मार्च को विविध आयोजन, सीएम राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर : महिला दिवस पर 8 मार्च को विविध आयोजन, सीएम राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है। महिलाओं के लिए पूरी तरह से समर्पित इस दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं का सम्मान और उनके हित में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना भी शामिल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 8 मार्च को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन और अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 1.20 बजे बूढ़ा तालाब के पास स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद बघेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 7 बजे पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार जाएंगे तथा वहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के समापन समारोह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और सशक्त
इसके अलावा प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। भेंडिय़ा ने कहा है कि विश्व महिला दिवस महिलाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा और हौसला देता है। नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और अर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो