scriptमासूम का जीवन बर्बाद कर, अपनी जिम्मेदारियों से मुकर गया निगम | Raipur: Waste of innocent lives, retracted their responsibilities Corporation | Patrika News

मासूम का जीवन बर्बाद कर, अपनी जिम्मेदारियों से मुकर गया निगम

locationरायपुरPublished: Aug 16, 2016 01:36:00 pm

कचरा डंप करने वाले वाहन की चपेट में आने से चार साल का मासूम गुट्टू यादव का एक हाथ और पैर दोनों खराब हो चुका है…

nagar nigam raipur

nagar nigam raipur

रायपुर. सालभर पहले निगम के कचरा डंप करने वाले वाहन की चपेट में आने से चार साल का मासूम गुट्टू यादव का एक हाथ और पैर दोनों खराब हो चुका है। वह न तो चल पाता है और न ही हाथ की अंगुलियों से इशारा कर किसी चीज की मांग कर पाता है। सिर्फ तोतली जुबान से ही अपने माता-पिता को पुकार पाता है। जिस समय निगम की गाड़ी ने उनके हाथ और पैर को रौंदा उस समय तो वह बेहोश हो गया था। जब होश आया तो दर्द से इस कदर बिलख पड़ा कि उनके इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स की आंखों में तक आंसू आ जाते थे। इस मासूम की तो पूरी जिंदगी पड़ी है। लेकिन बेदर्द निगम प्रशासन को देखिए, जब उनकी गाड़ी से मासूम चपेट में आया तो, उनका इलाज कराकर उनके माता-पिता और मासूम को उसी हाल पर छोड़ दिया।

निगम द्वारा क्या सहायता की सकती है मासूम और उनके माता-पिता की दिखवाता हूं। फिलहाल इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है।
रजत बंसल, आयुक्त, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो