scriptसाथियों के संग मिलकर पत्नी ने पति को जमकर पीटा, फिर फेंक दिया सड़क किनारे | Raipur: wife beaten husband on normal argument | Patrika News

साथियों के संग मिलकर पत्नी ने पति को जमकर पीटा, फिर फेंक दिया सड़क किनारे

locationरायपुरPublished: Jan 14, 2017 03:37:00 pm

Submitted by:

deepak dilliwar

रिंगरोड पर शुक्रवार रात पुलिस को एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई

beaten

beaten

रायपुर. रिंगरोड पर शुक्रवार रात पुलिस को एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान में खोमन के रूप में हुई है। वह पुरैना में चाय की दुकान चलाता है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक जांच में ये बात सामने आई कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को पत्नी ने दो युवको को साथ मिलकर खोमन की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान लकड़ी के बत्ते से उसके सर में वार किया गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। वारदात के बाद पत्नी और दोनों आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। अज्ञात वयक्ति ने कबीरनगर पुलिस को सूचना दी की रिंग रोड़ पर एक युवक गंभीर हालत में घायल पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल खोमन बेहोशी की हातल में मिला। सर से बहुत ज्यादा खून बह गया था।

पुलिस उसे एंबुलैस के जरिए अंबेडकर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा यूनिट में भर्ती कर इलाज शुरू किया। सर में गंभीर चोट आने की वजह से बहुत ज्यादा खून बह गया था। इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। और शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस बीच कबीर नगर पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि मृतक का शुक्रवार को अपनी पत्नी से फिर से विवाद हुआ। जिसके बाद दो लोगों के साथ उसने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान सर पर गंभीर चोट लगने से खोमन बेहोश हो गया।तब तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के आधार पर पत्नी और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। तीनों के खिलाफ कबीर नगर पुलिस ने धारा 307 और फिर धारा 302 का केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की पूरी जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो