scriptघर में घुसकर दो युवकों ने कि बदतमीजी, मना किया तो चाकू मारकर हुआ फरार | Raipur: Young man stabbed | Patrika News
रायपुर

घर में घुसकर दो युवकों ने कि बदतमीजी, मना किया तो चाकू मारकर हुआ फरार

गंज थाना अंतर्गत चाकूबाजी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने चूना
भट्टी इलाके में एक युवक के घर घुस आए और गाली गलौच करने लगे। घर में मौजुद
लोगों को तो कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि क्या हो गहा है

रायपुरJul 18, 2016 / 08:05 pm

deepak dilliwar

knife stabbed

knife stabbed

रायपुर. गंज थाना अंतर्गत चाकूबाजी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने चूना भट्टी इलाके में एक युवक के घर घुस आए और गाली गलौच करने लगे। घर में मौजुद लोगों को तो कुछ देर तक समझ ही नहीं आया कि क्या हो गहा है। बदमाश को अभद्रता करने से मना करने पर वो और भड़क गए और घर पर रखे सामनों को तोड़ फोड़ करने लगे और अचानक एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। बहरहाल प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चूनाभट्ठी निवासी संतोष निषाद के घर छट्ठी का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे शेख शाहरूख और सुंदर यादव संतोष के घर के बाहर लड़ाई कर रहे थे। कुछ देर बाद दोनों युवक संतोष के घर घुस आए और गाली गलौच करने लगे। बदमाशों को संतोष ने गाली गलौच करने से मना किया तो युवक और गुस्से में आ गए और घर पर रखे सामनों को तोड़ फोड़ करने लगे। अचानक ही दोनों युवकों ने मिलकर संतोष के भाई यशवंत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। यशवंत को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो