इच्छा तो है, दावेदारी नहीं करूंगा: डॉ. महंत
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मीडया के सामने दोहराया है, मेरी अंतिम इच्छा राज्यसभा जाने की है, लेकिन मैं दावेदारी नहीं करूंगा। इच्छा अलग है और दावेदारी अलग। मैंने पांच बार विधानसभा और पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। मेरी पत्नी ने चुनाव लड़ा, वो भी जीत गईं। देश में संवैधानिक जानकारी लेने की संसदीय व्यवस्था है राज्यसभा, तो अंतिम इच्छा हो सकती है जाने की।

छत्तीसगढ़ में ही काम करुंगा, नहीं तो घर में बैठूंगा: सिंहदेव
राज्यसभा जाने के सवाल पर सिंहदेव ने साफ कहा, मैं छत्तीसगढ़ में ही काम करूंगा, नहीं तो घर बैठ जाऊंगा। नईदिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रविवार को रायपुर लौटे सिंहदेव ने यह बात एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कही।

ये है गणित...
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की पांच सीटें हैं। इनमें से 3 कांग्रेस- फूलोदेवी नेताम, के.टी.एस. तुलसी व छाया वर्मा और 2 भाजपा- सरोज पांडेय व रामविचार नेताम के पास हैं। जून 2022 में छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।