scriptधान खरीदी के मुद्दे पर रमन सिंह ने शायराना अंदाज में CM भूपेश पर साधा निशाना | Raman Singh attacks on CM Bhupesh Baghel over paddy procurement | Patrika News

धान खरीदी के मुद्दे पर रमन सिंह ने शायराना अंदाज में CM भूपेश पर साधा निशाना

locationरायपुरPublished: Nov 26, 2019 12:57:50 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

धान खरीदी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निशाने पर हैं।

रायपुर. धान खरीदी (Paddy Procurement) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) के निशाने पर हैं। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर शायराना अंदाज में निशाना साधते हुए कहा, कमेटी के कांधों पर अपने वादे कब तक लादोगे, हर मोड़ पर जनता पूछेगी कितनी दूर तलक भागोगे?
आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, सीएम भूपेश बघेल जी झूठे वादों और खोखली कमेटियों का क्या निष्कर्ष निकलता है, वह तो जनता शराबबंदी के वादे पर भी देख चुकी है, अब किसानों के साथ पुन: यही विश्वासघात स्वीकार्य नहीं है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel?ref_src=twsrc%5Etfw
रमन सिंह ने सीएम भूपेश पर उस वक्त ट्वीट कर निशाना साधा जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य के किसानों से 2500 रुपए की जगह केन्द्र सरकार की ओर से तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 1835 रुपए और 1815 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा की।
उधर, धान खरीदी और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का मुख्यमंत्री भूपेश ने सदन में जबाव देते कहा, केन्द्र सरकार ने कहा है कि राज्य ने धान का 2500 रुपया प्रति क्विंटल सीधा दे दिया तो वे अतिरिक्त चावल नहीं खरीदेंगे। तमाम चर्चाओं के बाद भी वे मानने को तैयार नहीं हैं। यह केन्द्र सरकार और भाजपा का अहंकार है।
उन्होंने कहा, हम धान खरीदी केन्द्रों पर 1835 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन का बैनर लगाएंगे। 2500 रुपए में अंतर की शेष राशि के लिए दूसरी योजना लेकर आएंगे। उसके लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो