scriptकैग रिपोर्ट आने के बाद रमन सिंह का राहुल पर तंज, झूठ की खेती करना कांग्रेस अध्यक्ष का काम | Raman Singh attacks on Rahul Gandhi over CAG report on Rafale deal | Patrika News

कैग रिपोर्ट आने के बाद रमन सिंह का राहुल पर तंज, झूठ की खेती करना कांग्रेस अध्यक्ष का काम

locationरायपुरPublished: Feb 13, 2019 07:15:01 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राफेल विमान सौदे के मद्देनजर कैग की रिपोर्ट संसद में पेश होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश को अपने झूठ की राजनीति से गुमराह करने का आरोप लगाया।

CAG report on Rafale deal

कैग रिपोर्ट आने के बाद रमन सिंह का राहुल पर तंज, झूठ की खेती करना कांग्रेस अध्यक्ष का काम

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राफेल विमान सौदे के मद्देनजर कैग की रिपोर्ट संसद में पेश होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश को अपने झूठ की राजनीति से गुमराह करने का आरोप लगाया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, बड़ा भूकंप लाने की कोशिश की, देश को गुमराह कर राहुल गांधी ने अपनी राजनीति चमकाने के बड़े प्रयत्न किए। मगर जब राफेल कैग रिपोर्ट से भेद खुला तो साफ़ हुआ, जिस विमान पर कांग्रेस ने इतना रोना रोया वो तो पुरानी कीमत से 2.86 प्रतिशत सस्ता निकला। देश पहले से जानता है कि साँच को आँच नहीं।
https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में बुधवार को पेश कैग रिपोर्ट मैं मौजूदा राफेल सौदे को पिछले सौदे से बेहतर बताया गया है। इस सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पिछली राफेल डील में बदलाव करने से देश की 17.08 प्रतिशत रकम बची है। इसी प्रकार पहले 18 राफेल विमानों का डिलीवरी शेड्यूल भी पिछले सौदे के प्रस्तावित शेड्यूल से काफी बेहतर है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर शर्मनाक झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल रोज इस मामले में देश को एक नया झूठ परोसकर जनता को तो गुमराह कर ही रहे हैं, विदेशों में भी भारत की छवि धूमिल करने की शर्मनाक हरकत भी कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बुधवार को इस रिपोर्ट के पेश होने से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन यह साबित करता है कि कांग्रेस अध्यक्ष और उनके सलाहकारों को न तो सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, न कैग पर। उन्हें सिर्फ अपना परिवार सही नजर आता है, जिसके दो सदस्य जमानत पर हैं और एक ने अग्रिम जमानत ले रखी है।
भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अब राहुल गांधी एक ई-मेल लेकर आए हैं और प्रधानमंत्री को गोपनीयता की दुहाई देकर राजद्रोही बताने के ओछे हथकंडों पर उतर आए हैं। लेकिन, राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट के बाद अब कैग की रिपोर्ट ने प्रमाणित कर दिया है कि राहुल गांधी के पास अब झूठ की खेती करने का काम बचा है डॉ. सिंह ने कहा कि सत्य ही अंतत: स्थापित होकर विजेता होता है व झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों मुंह की ही खानी पड़ती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो