scriptमहाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP स्टार प्रचारकों की सूची से रमन सिंह का नाम गायब, सरोज को मिली जगह | Raman Singh's name missing from the list of BJP star campaigners | Patrika News

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP स्टार प्रचारकों की सूची से रमन सिंह का नाम गायब, सरोज को मिली जगह

locationरायपुरPublished: Oct 13, 2019 07:15:33 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

छत्तीसगढ़ से एक मात्र राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को ही जगह मिल पाई है। चौंकाने वाली बात ये हैं कि इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को झटका दिया है।

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से रमन सिंह का नाम गायब, सरोज को मिली जगह

file phot

रायपुर/नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2019) में अपने धुरधंरों को जीताने के लिए भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

सरोज पांडेय स्टार प्रचारकों की सूची में

इस सूची में 40 लोगों को जगह मिली है। जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को ही जगह मिल पाई है। चौंकाने वाली बात ये हैं कि इस सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को झटका दिया है। तीन बार मुख्यमंत्री रहे चुके डॉ. रमन सिंह का नाम काट दिया गया है। डॉ. रमन सिंह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। इसके बावजूद सूची में रमन सिंह के नाम नहीं है। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

रमन पिछले चुनाव में थे स्टार प्रचारक

पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में पार्टी ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया था। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ की सीमा से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोग विदर्भ इलाके में रहते हैं और यही वजह है कि यहां के नेताओं को विशेष रूप से प्रचार-प्रसार के लिए बुलाया जाता है, लेकिन इस बार रमन सिंह का नाम लिस्ट से गायब है।

भूपेश बघेल का कद बढ़ा

कांग्रेस की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विशेष रूप से जगह मिली है। वे दोनों राज्यों में प्रचार के लिए जा सकते हैं।

मोदी और शाह नंबर-1 व नंबर-2 पर

सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। दूसरे नंबर पर केंद्र की सरकार में भी नंबर दो, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम है।

वजह : तीन राज्यों में मिली थी हार

सबसे ज्यादा अचरज करने वाली ये बात है की भाजपा को पिछले दिनों एक साथ तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हार झेलनी पड़ी थी। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी। इसके बाद भाजपा ने तीनों राज्य के मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।

शिवराज और वसुंधरा को मिली जगह

सूची में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे सिंधिया को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। वहीं रमन सिंह का नाम गायब है। वहीं तेरहवें नंबर पर सरोज पांडेय का नाम है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा छवि धूमिल हो चुकी

वहीं इस मसले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस तरह प्रदेश में नान घोटाले, अतागढ़ टेप कांड जैसे कई घोटालों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का नाम आने के बाद उनकी छवि पूरी तरह धूमिल हो चुकी है। यही कारण है कि आज उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा गया है।

भाजपा ने किया बचाव

स्टार सूची में रमन सिंह का नाम बाहर होने पर भाजपा का कहना है कि 21 अक्टूबर को चित्रकूट उपचुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते प्रदेश उपचुनाव की जिम्मेदारी डॉ. रमन सिंह पर है। इस वजह से उनका नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में नहीं है ओर रही बात सरोज पांडेय की तो वह महाराष्ट्र की प्रभारी है। इसी नाते उनका नाम सूची में शामिल है।

देखें स्टार प्रचारकों की सूची

1. Shri Narendra Modi
2. Shri Amit Shah
3. Shri Jagat Prakash Nadda
4. Shri Rainath Singh
5. Shri Nitin Gadkari
6. Shri Devendra Fadnavis
7. Shri Piyush Goyal
8. Shri Prakash Javadekar
9. Smt. Vasundhera Raje Scindia
10. Smt. Smriti Irani
11. Shri B.L. Santosh
12. Shri V. Satish
13. Sushree Saroj Pandey
14. Shri Shivraj Singh Chauhan
15. Shri Mukhtar Abbas Naqvi
16. Yogi Aditya Nath
17. Shri Bhupendra Yadav
18. Shri Keshav Prasad Maurya
19. Shri Laxman Savdi
20. Shri Purushottam Rupala
21. Shri Vijay Rupani
22. Shri G. Kisan Reddy
23. Shri Chandrakant (Dada) Patil
24. Shri Raosaheb Patil Danve
25. Shri Eknath Khadse
26. Shri Sudhir Mungantiwar
27. Shri Vinod Tawde
28. Smt. Pankaja Munde-Palve
29. Shri Girish Mahajan
30. Adv. Ashish Shelar
31. Dr. Ranjit Patil
32. Shri Vijayrao Puranik
33. Smt. Poonam Mahajan Rao
34. Smt. Vijayatai Rahatkar
35. Adv. Madhavitai Naik
36. Shri Sujeetsingh Thakur
37. Shri Pasha Patel
38. Shri Vijay (Bhai) Girkar
39. Shri Prasad Lad
40. Shri Harishchandra Bhoye
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो