script

अस्तित्व बचाने के लिए किसानों का समर्थन कर रही कांग्रेस: रमन

locationरायपुरPublished: Dec 07, 2020 11:22:44 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान डॉ. रमन ने कहा कि हम किसानों को मना लेंगे। मगर, कुछ समूह हैं जो किसानों को बहका रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सड़क को बंधक बना रखा है।

रायपुर. नए कृषि कानूनों को लेकर 8 दिसंबर को किसान संगठनों ने भारत बंद का आव्हान किया है। जिसका कांग्रेस ने भी समर्थन कर दिया है। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस किसानों आंदोलन का समर्थन कर रही है। यह वही पार्टी है जिसके 2019 के घोषणा पत्र में इस कानून का उल्लेख था। इन्होंने शराबंदी, 2000 हजार रुपए बोनस और बेरोजगारी भत्ते देनी की बात कही थी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान डॉ. रमन ने कहा कि हम किसानों को मना लेंगे। मगर, कुछ समूह हैं जो किसानों को बहका रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सड़क को बंधक बना रखा है। यह कांग्रेस और अन्य पार्टियां का राजनीतिक षडय़ंत्र है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से किसानों को समझाईश की जरुरत होगी। क्योंकि आंदोलन के उत्साह में बहुत सारी चीजें हो जाती हैं। जब आंदोलन समाप्त होगा और उन्हीं किसानों के साथ बैठक चर्चा करेंगे तो प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री समाधान निकाल लेंगे।

हमने एमएसपी तय किया

एक सवाल के जवाब में डॉ. रमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान ही छत्तीसगढ़ में धान बेचेंगे। क्योंकि यहां पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया है, अन्य राज्यों को भी देना चाहिए।

राहुल को अब कुछ समझ नहीं आता

डॉ. रमन ने कहा कि राहुल को कुछ समझ नहीं आता। आलू की फैक्टरी, आलू और सोना बनाने वाले राहुल गांधी किसानों का दुख और पीड़ा को क्या समझेंगे? उन्हें सिर्फ अंबानी और अडानी दिखते हैं, इसलिए कांग्रेस का यह हश्र हो गया है। हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी आज कांग्रेस आज चौथे क्रम का राजनीतिक दल हो गई है। अब उनके लोग दुत्कार कर रहे हैं, जो उनके सहयोगी थे। अब यह कह रहे हैं कि कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेंगे, क्योंकि उनके साथ बैठने से जहाज डूब जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो