बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर प्रदेश में गोबर घोटाले की भूमिका हो रही तैयार- डॉ. रमन
डॉ. रमन मंडल प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विपक्ष ने पहली बार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर बड़ा आरोप लगाया है। विधानसभा में भी इस योजना को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश को भू-माफिया, रेत-माफिया, कोल-माफिया से मुक्ति दिलानी है तो आज से ही जुटना होगा।

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाले की भूमिका तैयार हो रही है। कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की हालात खराब है। सरकार अपनी ही योजना का बजट में प्रावधान नहीं करती। सिर्फ वित्त आयोग के पैसों का दुरप्रयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि 1 दिन में 59 किलो गोबर देने वाली गाय से गोबर खरीदी का रिकार्ड ये कांग्रेस सरकार बना चुकी है। गौठान में चारा पानी की व्यवस्था नही है। डॉ. रमन मंडल प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विपक्ष ने पहली बार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर बड़ा आरोप लगाया है। विधानसभा में भी इस योजना को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश को भू-माफिया, रेत-माफिया, कोल-माफिया से मुक्ति दिलानी है तो आज से ही जुटना होगा। शनिवार को रायपुर पश्चिम और रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडलों के कार्यकर्ताओं को 2 अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जगन्नाथ पाणिग्रही, ओपी चौधरी, महामंत्री रमेश ठाकुर, अशोक पांडेय, सुभाष तिवारी सूर्यकांत राठौर, मीनल चौबे, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, अंजय शुक्ला, जिला मंत्री व कार्यक्रम सह-प्रभारी अकबर अली और मीडिया प्रभारी अनुराग समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।
सांसद बोले- सरकार समस्या पैदा कर राजनीति करती है
सांसद सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस समस्या पैदा करके राजनीति करती है। भाजपा निदान व हल पर कामरती है। कोरोना संक्रमित पाए गए दक्षिण विधानसभा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने वीडियो कांफे्रसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को भाजपा का संघर्ष, रीति-नीति और उद्देश्य पता होना चाहिए।
मूणत ने कहा- जनता ने सरकार की छुट्टी का मन बना लिया
पश्चिम विधानसभा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि जनता ने 15 वर्षों का डॉ. रमन सिंह का कार्यकाल देखा और 2 वर्ष भूपेश सरकार का। अब जनता ने सरकार की छुट्टी का मन बना लिया है। हमे अपने संघर्ष में पैनापन लाने की जरूरत है।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज