हालांकि विधानसभा में उनकी भूमिका क्या होगी, इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। डॉ. सिंह ने कांग्रेस के चुनावी वादों के पूरा होने पर भी संदेह जताया। उनका कहना था, वे भी 10 दिन गिन रहे हैं। 10 दिन पूरा होने के बाद वे प्रेस से इस मसले पर बात करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने सरकार बनाने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है।
रफाल को बताया राजनीतिक झूठ
डॉ. रमन सिंह रफाल विमान सौदे की जांच मांगने वाली याचिकाओं के खारिज होने के मामले पर कांग्रेस पर हमलावर थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल के रूप में देश का सबसे बड़ा राजनीतिक झूठ बोला है, इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना था, इन आरोपों से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई।