रायपुर

रोज की तरह घर से निकली थी महिला, अचानक रास्ते में अंजान युवक ने तान दी बंदूक और…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सामान्य महिला पर अचानक अंजान युवक ने बंदूक तान दी।

रायपुरJan 15, 2019 / 06:41 pm

Deepak Sahu

रोज की तरह घर से निकली थी महिला, अचानक रास्ते में अंजान युवक ने तान दी बंदूक और…

बिलासपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सामान्य महिला पर अचानक अंजान युवक ने बंदूक तान दी। जबतक महिला कुछ समझ पाती तब तक उन युवक ने उसपर गोली चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए। महिला लहूलुहान पड़ी हुई थी। जिसके बाद 108 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये गोलियां महिला के पीठ में जाकर लगा। गोली लगते ही महिला वहीं पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी युवक फरार हो गया। परिजनों ने डायल 112 के माध्यम से 108 में महिला को सिम्स हास्पिटल लेकर आए। जहां डॉक्टर उसे इलाज के लिए आपरेशन थियेटर लेकर गए। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.