script

अश्लील वीडियो बनाकर सहकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म, आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज

locationरायपुरPublished: May 26, 2020 12:14:13 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

माना इलाके का मामला

अश्लील वीडियो बनाकर सहकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म, आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज

अश्लील वीडियो बनाकर सहकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म, आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर. एक आरक्षक अपने साथी पुलिसकर्मी की पत्नी पर ही बुरी नजर रखता था। उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके उससे लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज करके विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक माना स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ आरक्षक विनित सूर्यवंशी की एक हवलदार से दोस्ती थी। उसके घर आना-जाना था। इस दौरान आरक्षक ने धोखे से उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। आरोपी पिछले कई दिनों से महिला को डरा-धमका उसके साथ अनाचार कर रहा था। परेशान होकर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। माना पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो