scriptमहतारी वंदन की राशि दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कांग्रेस ने साय सरकार को ठहराया जिम्मेदार | Rape of a woman on the pretext of giving her money for Mahtari Vandan | Patrika News
रायपुर

महतारी वंदन की राशि दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कांग्रेस ने साय सरकार को ठहराया जिम्मेदार

CG Rape case: आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

रायपुरMar 24, 2024 / 08:57 am

चंदू निर्मलकर

sas_bahu.jpg
CG Rape case: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भाजपा नेता ने महिला से रेप किया। आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार है।
यह भी पढ़ें

आधी रात बहन ने भाई से कहा- भाभी ने फांसी लगा ली है, मां ने ससुराल वालों पर लगाए ये गंभीर आरोप



इस घटना से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, यह कैसा महतारी वंदन है? जिस योजना की राशि दिलाने का बहाना कर भाजपा नेता दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें

भूपेश बघेल के स्लीपर सेल पार्टी को कर रहे बर्बाद, कांग्रेस नेता ने खुलकर की बुराई, कहा- कभी भी जा सकती है मेरी जान



मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में हुई रेप की घटना के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। महतारी वंदन योजना के लिए जिस प्रकार से साय सरकार ने नियम कायदे शर्तें बनाई है, उसे प्रदेश की माता-बहनें हताश और परेशान हो गई हैं। सारे नियम कायदे के बावजूद आज भी लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं के खाता में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त नहीं पहुंच पाई है।

Home / Raipur / महतारी वंदन की राशि दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कांग्रेस ने साय सरकार को ठहराया जिम्मेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो