रायपुर

बातों-बातों में 11वीं क्लास की लड़की ने आटो वाले को दे दिया अपना नंबर, बुलाया घूमने और…

दूसरा फरार है। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।

रायपुरJan 14, 2019 / 09:49 pm

चंदू निर्मलकर

बातों-बातों में 11वीं क्लास की लड़की ने आटो वाले को दे दिया अपना नंबर, बुलाया घूमने और…

रायपुर. एक प्रतिष्ठित स्कूल की नाबालिग छात्रा से दो ऑटो चालकों ने दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरा फरार है। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।
 

पुलिस के मुताबिक 11वीं की छात्रा की बुआ कुछ दिन पहले एक ऑटो में सवार होकर घूमने गई थी। उसके साथ छात्रा भी थी। इस दौरान ऑटो वाले लवकुश उर्फ प्रदीप गुप्ता ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद वह छात्रा से बातचीत करने लगा। 10 जनवरी को छात्रा को आरोपी ने घूमने बुलाया। छात्रा उसके साथ ऑटो में घूमने चली गई।
 

CG News
ऑटो में लवकुश के अलावा उसका दोस्त विजय भी था। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों युवकों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद घर छोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। आरोपी लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
दोनों आरोपी ऑटो चलाते हैं और डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ नगर में किराए से रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी ऑटो में सवार होने वाली युवतियों और नाबालिगों को इसी तरह झांसे में लेता है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Home / Raipur / बातों-बातों में 11वीं क्लास की लड़की ने आटो वाले को दे दिया अपना नंबर, बुलाया घूमने और…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.