scriptकड़ी सुरक्षा के बीच रवाना होगा फोर्स के जवानों का राशन, राज्य पुलिस को नक्सलियों द्वारा लूटे जाने की आशंका | Ration of soldiers will leave amid tight security | Patrika News

कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना होगा फोर्स के जवानों का राशन, राज्य पुलिस को नक्सलियों द्वारा लूटे जाने की आशंका

locationरायपुरPublished: Apr 06, 2020 11:12:44 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण नक्सालियों तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अभाव में वह इसे लूटने के इरादे से घात लगाकर बैठे हुए हैं। इसके लिए अपने साथियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

रायपुर. राज्य पुलिस के जवानों को भेजे जाने वाला राशन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया जाएगा। माओवादियों द्वारा इसे लूटे जाने की आशंका को देखते सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक वाहनों के साथ ही पेट्रोलिंग दल और अतिरिक्त जवानों को रखने कहा गया है। वहीं दिन के समय ही इन्हें कैंपों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण नक्सालियों तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अभाव में वह इसे लूटने के इरादे से घात लगाकर बैठे हुए हैं। इसके लिए अपने साथियों को भी सतर्क कर दिया गया है। बता दें कि २१ मार्च को सुकमा में हुए मुठभेड़ और लॉकडाउन के चलते के चलते गांव से लेकर जंगल के अंदरूनी इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। आवाजाही पूरी तरह से बंद होने और सुरक्षाबलों की तैनाती के चलते माओवादियों तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है।

फोर्स पर हमला किया

राशन लूटने के इरादे से माओवादियों ने सुकमा और बीजापुर जिले से वाहनों पर हमला किया था। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि भेज्जी मार्ग के एटेगट्टा गांव के पास राशन लूटने के इरादे से लगातार वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को डीआरजी के जवान भेजे गए थे। उन्हें देखकर नक्सालियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। लेकिन जवाबी फायरिंग करते ही वह फरार हो गए। बता दें कि इसके पहले अबूझमाड़ इलाके में नक्सालियों ने राशन की वाहन लूट लिया था।

सुरक्षा बढ़ाई

माओवादियों द्वारा राशन लूटे जाने के आशंका को देखते हुए वाहनो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्हें दिन के समय ही रवाना करने के निर्देश दिए गए है।
पी सुंदरराज, आईजी बस्तर संभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो