scriptएक करोड़ से अधिक की गड़बड़ी, रियल इस्टेट कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार | Real estate company manager arrested | Patrika News

एक करोड़ से अधिक की गड़बड़ी, रियल इस्टेट कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Oct 21, 2018 09:22:19 pm

करीब दो साल पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Chhattisgarh

एक करोड़ से अधिक की गड़बड़ी, रियल इस्टेट कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर. कंपनी का पैसा गबन करने वाले मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कंपनी ने डेढ़ करोड़ रुपए दबाने की शिकायत आजाद चौक थाने में की थी। करीब दो साल पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक खुदीराम कुंदानी की रियल इस्टेट कंपनी आरएस गु्रप में अंवति विहार निवासी किशोर विरानी मैनेजर था। इस दौरान उसने कंपनी की रकम गबन करना शुरू कर दिया। पहले कंपनी के 95 लाख रुपए अपने निजी काम में लगा दिए। इसके बाद कंपनी मालिक ने 32 लाख एक ग्राहक को देने के लिए दिया था। इसे भी किशोर ने अपने पास रख लिया।
इसकी जानकारी होने पर कंपनी मालिक ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। किशोर खुद को फरार बताता था, लेकिन पिछले दो साल से अपनी कंपनी बनाकर काम कर रहा था। उसने मैग्नेटो मॉल में ऑफिस खोलकर रखा था। रविवार को आजाद चौक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो