script

बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, आने वाले कुछ दिनों में एेसा होगा मौसम

locationरायपुरPublished: Apr 02, 2019 10:44:04 am

Submitted by:

Deepak Sahu

रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान भी मामूली गिरावट दर्ज की गई

Mausam

बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, आने वाले कुछ दिनों में एेसा होगा मौसम

रायपुर. गत रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सूरज के तेवर कम नहीं हुए।

सोमवार को सुबह 10 बजे से साढ़े चार बजे तक खुब गर्मी पड़ती रही। शाम होते ही गर्मी से लोगों को निजात मिली। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से अधिक रहा।
रायपुर39.425.2
माना एयरपोर्ट39.625.0
बिलासपुर39.624.0
पेंड्रारोड36.722.5
अंबिकापुर35.722.3
जगदलपुर37.224.3
दुर्ग41.622.6
राजनांदगांव40.525.0
 

मौसम विज्ञानी एची चंद्रा के अनुसार प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक एवं तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों मेें विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। सभी संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहें।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

आज शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले कुद दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो