scriptअयोध्या से राम जन्मभूमि की माटी लेकर चंदखुरी आए मोहम्मद फैज खान | Religion News | Patrika News

अयोध्या से राम जन्मभूमि की माटी लेकर चंदखुरी आए मोहम्मद फैज खान

locationरायपुरPublished: Aug 14, 2020 01:17:03 am

Submitted by:

Dinesh Kumar

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की माटी लेकर मोहम्मद फैज खान बुधवार को रायपुर पहुंचे। गुरुवार को कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अयोध्या की माटी को मंदिर परिसर में रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा, माता कौशल्या की आशीर्वाद और भगवान श्रीरामचंद्र की कृपा से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन का साक्षी बनकर सकुशल लौट आया।

cg news

अयोध्या से राम जन्मभूमि की माटी लेकर चंदखुरी आए मोहम्मद फैज खान

राम में रब और रब में राम है : फैज
कौशल्या माता मंदिर की माटी लेकर पैदल अयोध्या गए थे

रायपुर. भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की माटी लेकर मोहम्मद फैज खान बुधवार को रायपुर पहुंचे। गुरुवार को कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अयोध्या की माटी को मंदिर परिसर में रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा, माता कौशल्या की आशीर्वाद और भगवान श्रीरामचंद्र की कृपा से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन का साक्षी बनकर सकुशल लौट आया। भगवान राम के ननिहाल की मिट्टी लेकर पैदल अयोध्या जाते वक्त मार्ग पर रामभक्तों ने ख़ूब स्नेह दिया। भोजन, पानी, रात्रि विश्राम व आर्थिक सहयोग की व्यवस्था की। रामकाज में चला तो सबने कृपा की, सबको प्रणाम।
उन्होंने कहा, राम तो सबमें बसते हैं। वे घट-घट के वासी हैं। राम तो शबरी, केवट, निषाद, हनुमान, गिलहरी जटायु सबके हैं। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब पर उनकी कृपा बरसती है। ‘सियाराम मय सब जग जानी, करहुं प्रनाम जोरि जुग पानी।Ó श्रीराम मिट्टी के कण-कण में विराजमान हैं। राम में रब और रब में राम है।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद फैज खान 23 जुलाई को भगवान राम के ननिहाल की माटी लेकर अयोध्या के लिए निकले थे। 800 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद अयोध्या पहुंच कर उन्होंने 4 अगस्त को कारसेवकपुरम में प्रख्यात महंत शंभुदेवाचार्य को कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी की माटी भेंट कर दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो