scriptमुख्यमंत्री भूपेश ने 15 लाख किसानों को दी बड़ी सौगात, 207 करोड़ का सिचांई टैक्स माफ | Republic Day CM Bhupesh Baghel flag hoisting in police pared ground | Patrika News

मुख्यमंत्री भूपेश ने 15 लाख किसानों को दी बड़ी सौगात, 207 करोड़ का सिचांई टैक्स माफ

locationरायपुरPublished: Jan 26, 2019 11:56:39 am

सीएम ने प्रदेश के 15 लाख किसानों को राहत देते हुए लंबित सिंचाई टैक्स की 207 करोड़ की राशि भी माफ करने का ऐलान किया है।

CM Bhupesh

मुख्यमंत्री भूपेश ने 15 लाख किसानों को दी बड़ी सौगात, 207 करोड़ का सिचांई टैक्स माफ

रायपुर. गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वाजा रोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम ने प्रदेश के 15 लाख किसानों को राहत देते हुए लंबित सिंचाई टैक्स की 207 करोड़ की राशि भी माफ करने का ऐलान किया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम ने प्रदेश को लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार गांधीजी के विचाराधाराओं और उनकी कल्पना के अनुरूप काम कर रही है। गांधीजी कहते थे कि किसी भी निर्णय लेने से पहले गरीबों के बारे में सोचना चाहिए कि इससे उसे क्या फायदा होगा। इस लिहाज से हमने एक महीने के भीतर जितने भी फैसले किए हैं, वह गांधीजी के सपनों के अनुरुप है।

कृषि विभाग का नाम बदला
मुख्यमंत्री ने आज कृषि विभाग का नाम बदलने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि कृषि विभाग का नाम अब कृषि विकास किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग किया गया है। इससे किसानों के कल्याण का लक्ष्य हमेशा हमारे सामने रहेगा।

15 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
पहली बार पुलिस परेड ग्राउंड पर भाषण देर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरा फोकस किसानों पर ही रहा। मुख्यमंत्री ने इससे 15 बरसों से लंबित सिंचाई टैक्स की 207 करोड़ की राशि भी माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के 15 लाख किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि गांवों के बिना उत्थान के राज्य का विकास नहीं संभव नहीं है। रवि फसल लेने वाले किसानों को राहत देते हुए रवि फसल के लिए बंद पड़ी सिंचाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पुन: प्रारंभ करने की घोषणा भी सीएम ने की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो