scriptआरक्षक भर्ती के नतीजे घोषित: छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे 15 किन्नर, देखिये 2259 पदों पर सिलेक्शन लिस्ट | Result constable recruitment declared. 15 shemales in uniform | Patrika News

आरक्षक भर्ती के नतीजे घोषित: छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे 15 किन्नर, देखिये 2259 पदों पर सिलेक्शन लिस्ट

locationरायपुरPublished: Mar 01, 2021 07:26:00 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://www.cgpolice.gov.in/ पर उपलब्ध है।

01_2.jpg
रायपुर. आरक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आयी है। प्रदेश में कांस्टेबल के 2259 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी, जिसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण हो जाने के बाद सोमवार को परिणाम जारी कर दिया गया है।
खास बात ये है कि पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस ने में किन्नर समुदाय से ताल्लुक रखने वालों को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिला था। राज्य के 15 ऐसे लोगों को चुना गया है जो अब किन्नर के तौर पर जिंदगी बिता रहे थे। अब ये पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों की सुरक्षा करते नजर आएंगे।
साल 2018 में 2259 पदों पर वैकेंसी निकली थी, जिसके लिए कुल 1,27,402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://www.cgpolice.gov.in/ पर उपलब्ध है। शुक्रवार को जिलों में फिजिकल टेस्ट खत्म हुछा था। फिजिकल टेस्ट के 48 घंटे बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
रायपुर रेंज में 315 पुरुष, 71 महिला व नौ किन्नर का चयन हुआ है। अकेले रायपुर से आठ और धमतरी से एक किन्‍नर का चयन हुआ है। इनके साथ 395 पुलिस आरक्षक के रूप में चयनित हुए। इसमें एक सहायक आरक्षक और 27 होमगार्ड भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरक्षक ट्रेड में 46 चालक, 19 अन्य ट्रेड आरक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें ट्रेड आरक्षक के 19 में कुक के पद पर एक महिला भी चयनित हुई। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण सहित सभी नियमों का पालन किया गया है।

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया का परिणाम

* रायपुर

* बलौदाबाजार

* धमतरी

* गरियाबंद

* महासमुंद

* दुर्ग

* राजनांदगांव

* कबीरधाम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो