scriptकोटा में पहली बार कांग्रेस की हुई बड़ी हार, रेणु जोगी ने लहाराया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का झंडा | Results Live: JCC Candidate Renu Jogi wins from Kota seat | Patrika News

कोटा में पहली बार कांग्रेस की हुई बड़ी हार, रेणु जोगी ने लहाराया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का झंडा

locationरायपुरPublished: Dec 11, 2018 08:10:40 pm

Results Live:

Chhattisgarh election 2018

कोटा में पहली बार कांग्रेस की हुई बड़ी हार, रेणु जोगी ने लहाराया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का झंडा

रायपुर. बिलासपुर संभाग के कोटा विधानसभा सीट में त्रिकोणीय मुकाबले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी की बड़ी जीत हुई है। इस जीत के साथ ही कोटा विधानसभा में पहली बार कांग्रेस की हार हुई है। रेणु जोगी कांग्रेस से नाता तोडऩे के बाद अपने पति के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी में शामिल होकर कोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में थी।
इस सीट से भाजपा के नए चेहरे काशी साहू और कांग्रेस के विभोर सिंह थे। कोटा विधानसभा से शुरूआत से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन 2018 के चुनाव परिणाम में तीसरी नंबर पर रहा। इस सीट में रेणु जोगी को भाजपा के काशी राम साहू ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन रुझानों के बाद रेणु जोगी विजयी हुई। रेणु जोगी लगातार जीत हासिल करती हुई आ रही है। रेणु जोगी की जीत से कांग्रेस का विजय रथ रूक गया।
रेणु जोगी को मिले वोट – 22840
काशी साहू को मिले वोट – 17720
विभोर सिंह को मिले वोट-
जीत का अंतर – 5120

जानिए जरूरी बातें
1952 से लेकर अब तक कोटा विधानसभा सीट पर 14 बार चुनाव हुए हैं। काशीराम तिवारी पहले विधायक बने थे। जबकि मथुरा प्रसाद दुबे 4 बार, राजेंद्र शुक्ल 5 बार चुने गए। इसके अलावा 2006 में डॉ. रेणु जोगी बनीं। पहली महिला विधायक भी रेणु जोगी थी। वे पिछले 3 बार से विधायक हैं। इस जीत के साथ रेणु जोगी ने लगातार चार बार चुनाव जीतने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

छत्तीसगढ़ में तीसरी शक्ति बनकर चुनाव लड़ रहे अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने चुनाव भारी मतों से जीतने का दावां किया था। जोगी परिवार ने इस दावों को सच करने में कुछ हद तक सफल हुए हैं। वहीं उनकी बहु ऋचा जोगी पहली पारी में हार का सामना करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो