scriptRoad Accident in Raipur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत | Road Accident News: Two youths died in a speeding vehicle collision | Patrika News

Road Accident in Raipur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

locationरायपुरPublished: Jul 16, 2021 09:13:12 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Road Accident in Raipur: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा था। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

car_road_accident.jpg

Road Accident in Raipur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

रायपुर. Road Accident in Raipur: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा था। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने प्यार के बाद की समलैंगिक शादी, अब एक ने लगाया दूसरे पर दुष्कर्म का आरोप

पहली घटना आमानाका इलाके के रिंग रोड नंबर एक की है। अपना पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें: 12वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी CRPF जवान गिरफ्तार

दूसरी घटना डीडी नगर इलाके की है। रिंग रोड नंबर एक में ही बेनाली शोरूम के सामने कमलेश साहू अपनी़ बाइक सीजी 04 एनई 8164 से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे कमलेश को गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो