पुलिस के मुताबिक देवपुरी निवासी अनिकेत जोशी और उसका दोस्त बाइक से रविवार की रात करीब 8.30 बजे माना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कमल विहार गेट के पास बाइक सवार दो युवक उन्हें कट मारकर आगे निकल गया। अनिकेत ने इस पर आपत्ति की। इससे नाराज दोनों युवकों ने चलती बाइक में ही उसे चाकू मार दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। माना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कारोबारी को मारने वालों का पता नही चला
डूमरतराई मार्केट से लौट रहे कारोबारी को करीब सप्ताह भर कुछ बदमाशों ने चाकू मारा था। इसके बाद उनका बैग लूट लिया था। इस मामले में आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी माना इलाके में चाकूबाजी की कई घटनाएं हो चुकी है।