script

सूने मकान में चोरी, पीड़िता ने किराएदार के खिलाफ की शिकायत

locationरायपुरPublished: Oct 29, 2020 08:59:23 pm

Submitted by:

CG Desk

– पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके किराएदार की तलाश शुरू कर दी है। किराएदार का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा यासिन रजा बताया जा रहा है।

दूसरा चोर गैंग शहर में सक्रिय, बड़ी- बड़ी वारदातों को अंजाम देकर यूं फरार हो जाते है शातिर

दूसरा चोर गैंग शहर में सक्रिय, बड़ी- बड़ी वारदातों को अंजाम देकर यूं फरार हो जाते है शातिर

रायपुर। टिकरापारा थानाक्षेत्र के संजय नगर इलाके में निवासरत गृहिणी के सूने मकान में चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने किराएदार पर संदेह जताते हुए लिखित शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके किराएदार की तलाश शुरू कर दी है। किराएदार का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा यासिन रजा बताया जा रहा है।
टिकरापारा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ शिकायत आदिम फातिमा ने की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संजय नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। घर का एक हिस्सा किराए पर आटो चालक यासिन रजा को दे रखा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर को घर का सामान जांच कर रही थी।
इस दौरान अलमारी में रखा सोने की बाली, सोना गेप चेन, टॉप्स, सोने की चेन, दो सोने के पैंडल, कान की बाली, चांदी की पायल गायब थी। 1 अक्टूबर को किराएदार मकान खाली करके गया है और पीड़िता ने उसी पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो