scriptतत्काल मद्द करने वाली संजीवनी 10 दिनों से खराब, लोग हो रहे परेशान | Sanjeevani, who was helping immediately, worsens for 10 days, people a | Patrika News

तत्काल मद्द करने वाली संजीवनी 10 दिनों से खराब, लोग हो रहे परेशान

locationरायपुरPublished: Feb 12, 2020 12:22:23 am

Submitted by:

dharmendra ghidode

देवभोग. सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मदद के लिए पहुंचने वाली संजीवन वाहन (108) पिछले 10 दिनों से खराब पड़ी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रहे हैं।

तत्काल मद्द करने वाली संजीवनी 10 दिनों से खराब, लोग हो रहे परेशान

तत्काल मद्द करने वाली संजीवनी 10 दिनों से खराब, लोग हो रहे परेशान

देवभोग. सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मदद के लिए पहुंचने वाली संजीवन वाहन (108) पिछले 10 दिनों से खराब पड़ी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रहे हैं।
जरूरतमंदों ने बताया कि संजीवनी के दफ्तर में फोन कर मदद भी मांगा जाती है, लेकिन वहां से वाहन खराब होने की बात कह दी जाती है। इसके चलते जरूरतमंदों को निजी वाहन या फिर अन्य सुविधा से अस्पताल तक आना पड़ता है। यहां बताना लाजमी होगा कि संजीवनी वाहन देवभोग ब्लॉक के 94 गांव के साथ ही मैनपुर ब्लाक के करीब 106 गांवों तक मदद पहुंचाने का काम करता है। कई मामलों में संजीवनी के समय पर पहुंचने से ही घायलों की जान बच जाती है। ऐसी स्थिति में ब्लाक के लिए दिया गया एक मात्र संजीवनी वाहन दस दिनों से खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हाल ही में हफ्ते भर पहले खुटगांव के पास हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई थी,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद घायलों को किसी तरह दुपहिया वाहन में बिठाकर आमजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा करते हुए खराब पड़े संजीवनी वाहन को शीघ्र दुरुस्थ करने की मांग की है।
हमने संजीवनी के खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। वहीं हमारी कोशिश हैं कि जल्द ही देवभोग के लिए वाहन की व्यवस्था हो जाए।
एचआर नवरत्न, सीएमओ, गरियाबंद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो