scriptकचरे का समतलीकरण के बाद सरोना टे्रंचिंग ग्राउंड से पॉलीथिन निकालने का काम शुरू | sarona trchnings dump solid vest remove by nagar nigam | Patrika News

कचरे का समतलीकरण के बाद सरोना टे्रंचिंग ग्राउंड से पॉलीथिन निकालने का काम शुरू

locationरायपुरPublished: Oct 17, 2019 09:34:41 pm

Submitted by:

santram sahu

– पहले दिन मजूदरों ने निकाली 280 बोरी पॉलीथीन। – मिट्टी भरने से पहले बीन-बीन कर निकाली जाएगी प्लास्टिक पॉलीथीन।

स्वच्छता का शोर, ब्यावर में कचरा चहुंओर...!

स्वच्छता का शोर, ब्यावर में कचरा चहुंओर…!

सिटी रिपोर्टर, रायपुर.

सरोना में कचरे के ढेर का समतलीकरण करने के बाद अब निगम प्रशासन ने कचरे से प्लास्टिक निकलवाने का काम शुरू कर दिया है। प्लास्टिक निकालने के निगम की सेंट्रल टीम और जोन आठ ने करीब ६० मजूदर लगाए हैं। मजूदरों ने पहले दिन बंद पड़े टे्रचिंग ग्राउंड से पॉलीथीन, प्लास्टिक जैसे ठोस अपशिष्टों को बीन -बीन कर निकाला। गुरुवार को यहां से पहले दिन 280 बोरी पॉलीथीन निकाले गए। नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत ने बताया कि महापौर प्रमोद दुबे एवं आयुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से कचरे के साथ पड़े पॉलीथीन, प्लास्टिक जैसे ठोस अपशिष्टों को बीन-बीनकर निकालने का काम शुरू किया गया है। गुरुवार को निगम की सेंट्रल टीम और जोन क्रमांक 8 के 60 कर्मचारी सिर्फ पॉलीथीन निकालने के लिए लगाए गए थे। उनके द्वारा पहले दिन 280 बोरी पॉलीथीन निकाले गए। ग्राउंड से पॉलीथीन निकालने का कार्य लगातार जारी रहेगा। यह कार्य तब तक किया जाएगा जब तक कि यहां से पूरे पॉलीथीन को निकाल ना लिया जाए। इसके बाद यहां सिर्फ मिट्टी जैसे कचरे रह जाएंगे जो कि खाद बन जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो