रायपुर

सरोना में डंप करोड़ों टन कचरे का गलत तरीके से समतलीकरण, पर्यावरण मंडल में शिकायत

– – निगम प्रशासन कह रहा- कचरे के ढेर को मैदान पर समतल किय गया। बाद में वैज्ञानिक तरीके से होगा निष्पादन ।

रायपुरOct 17, 2019 / 09:46 pm

santram sahu

Plastic Ban : आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, नहीं होगा उपयोग, जानिए क्या-क्या आता है सिंगल यूज प्लास्टिक में

सिटी रिपोर्टर, रायपुर. सरोना में डंप कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन आज तक निगम प्रशासन नहीं कर पाया। अब पहाडऩुमा बने कचरे ढेर को पोकलेने और जेसीबी से समतली करण किया जा रहा है। निगम द्वारा जहरीले कचरे को गलत तरीके से समतलीकरण किए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितिन सिंघवी ने पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव के पास लिखित में शिकायत की है। इसके बाद निगम प्रशासन बैकफुट पर आया है। जोन आठ के अधिकारी को सरोना में मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। साथ ही निगम के अधिकारियों के का कहना है कि सरोना में डंप कचरे जो बड़े-बड़े ढेर में तब्दील हो गए थे, उसे मैदान पर पोकलेन से समतल किया जा रहा है, समतल करने से कचरा आसपास के घरों में उड़कर जाएगा नहीं और कचरे से धूल उड़ेगी। यहां डंप कचरे का निष्पाद वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा। इसके बाद ही वहां मैदान को काली मिट्टी डालकर बाद में ऑक्सीजोन के रूप में डेवलप किया जाएगा। गौरलतब है कि नगर निगम प्रशासन से शहर से निकलने वाले कचरे को करीब दस साल तक सरोना टे्रचिंग गाउंड में डंप करता रहा। डंप कचरे से आसपास के रहवासियों आपत्ति की और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। इसके बाद एनजीटी ने निगम प्रशासन को सख्त निर्देश दिया कि सरोना में कचरा डंप जून २०१९ से बंद किया जाए। साथ ही वहां डंप कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जाएगा। इसके बाद निगम प्रशासन ने सरोना में कचरा डंप करना बंद किया। लेकिन डंप कचरे का निष्पादन करने का कोई प्लान नहीं बनाया गया। अब समतलीकरण किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक सरोना में करोड़ों टन कचरा डंप हो चुका है।
कोट्सरोना में डंप कचरे का सिर्फ समतलीकरण किया जा रहा है। ताकि कचरे के ढेर से आए दिन उड़ रही धूल आसपास के घरों में न जाए। इसका निष्पादन कैसे किया जाएगा इसका निर्णय निगम प्रशासन तय करेगा। – राकेश गुप्ता, कार्यपालन अभियंता, जोन आठ
———————————

सरोना में डंप कचरे को सिर्फ समतलीकरण किया जा रहा है। बाद इसका वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जाएगा। इसके बाद वहां काली मिट्टी डालकर ऑक्सीजोन डेवलप किया जाएगा।

– शिव अनंत तायल, आयुक्त, नगर निगम रायपुर

Home / Raipur / सरोना में डंप करोड़ों टन कचरे का गलत तरीके से समतलीकरण, पर्यावरण मंडल में शिकायत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.