scriptसावन महीने में चाहिए महादेव की कृपा तो गलती से भी ना करें ये 9 काम | Sawan 2018: Never do these nine things in Sawan month | Patrika News

सावन महीने में चाहिए महादेव की कृपा तो गलती से भी ना करें ये 9 काम

locationरायपुरPublished: Aug 07, 2018 08:35:16 am

Submitted by:

Ashish Gupta

शास्त्रों में बताया गया है सावन महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस माह में जो लोग इन गलतियों को करते हैं उन्हें महादेव की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

Lord Shiva

भगवान शिव

रायपुर. हिंदी पंचांग के सभी 12 महीनों में सावन महीने का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि सावन मास शिव भक्ति का पवित्र महीना है। मान्यता है कि इस महीने जो भी भगवान शिव की मन से पूजा और आराधना करता है उनके सभी दुख या कामों में आ रही मुश्किलें या बाधाएं दूर हो जाते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है सावन महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। सावन के महीने में जो लोग इन गलतियों को करते हैं उन्हें महादेव की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है और जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं सावन महीने में कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए।

सावन महीने में गलती से भी ना करें ये काम

– इस महीने में दूध के सेवन से परहेज रखना चाहिए। वैज्ञानिक मत के अनुसार इस माह में दूध वात को बढ़ाने का काम करता है। दूध का सेवन करना हो तो उबालकर करें। इस दौरान कच्चे दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
– सावन में दूध से दही बनाकर सेवन कर सकते हैं, लेकिन भाद्रपद में दही के सेवन से परहेज रखना चाहिए, क्योंकि भाद्रपद महीने में दही का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है।
– सावन में हरी पत्तेदार साग सब्जी खाना वर्जित है।
– सावन में बैंगन नहीं खाना चाहिए, शास्त्रों में बैंगन को अशुद्ध कहा गया है।
– इस महीने में भक्तों को बुरे विचारों से बचना चाहिए, अन्यथा शिव की पूजा में मन नहीं लगता। इस माह में शिव भक्तों को अच्छे साहित्य या धर्म की किताबों का अध्यन करना चाहिए, इससे बुरे विचार दूर होते हैं।
– सावन के महीने में किसी बड़े बुजुर्ग या गुरु या अन्य का अपमान नहीं करना चाहिए। इस माह में शिव भक्त यदि इस बात का पालन करते हैं तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है और जो भी इसका पालन करना नहीं करते उसे शिव की कृपा प्राप्त नहीं होती।
– सावन मास में शिव भक्त यदि भगवान भोलेनाथ की कृपा चाहते हैं तो उन्हें सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
– श्रावण मास में मांसाहार का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
– भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए क्रोध त्याग कर शांतचित रहना चाहिए। क्रोध से मन अशांत और घर में अशांति का माहौल रहता है। जिस घर में अशांति का माहौल होता है उस घर में देवी-देवता वास नहीं करते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो