scriptSawan 2019: सावन में भूलकर भी न करें ये 3 काम, भोगने पड़ सकते हैं गंभीर कष्ट | Sawan 2019 or Shravan Never do these 3 mistakes during Lord Shiva Puja | Patrika News

Sawan 2019: सावन में भूलकर भी न करें ये 3 काम, भोगने पड़ सकते हैं गंभीर कष्ट

locationरायपुरPublished: Jul 22, 2019 01:28:17 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Sawan 2019: सावन माह (Sawan 2019 or Shravan) में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। भक्तों को भूलकर भी यह काम नहीं करना चाहिए, वरना..

Sawan 2019 or Shravan

Sawan 2019: जानें इस सावन क्या रहेगा ख़ास, पढ़े मान्यताएं, व्रत और तिथि से जुड़ी जरूरी बातें

रायपुर. सावन (Sawan 2019) महीना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। माना जाता है कि सावन (Shravan Month) माह में भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva Puja) कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आते हैं और पूरे एक माह यहां विचरण करते हैं। इसलिए इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
Sawan 2019
इस बार सावन 17 जुलाई से शुरू हो चुका है जो कि 15 अगस्त यानि रक्षाबंधन तक रहेगा। महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त अनेकोनेक उपाय करते हैं। इस दौरान भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए भक्त जल या दूध रुद्राभिषेक करते हैं। कहा ये भी जाता है कि सावन माह में सोमवार का व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
इसके अलावा भक्त महादेव को अतिप्रिय बिल्व पत्र आदि समर्पित कर उनकी भक्ति करते हैं। सावन महीना भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाला होता है, इसलिए इस माह में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस महीने में भक्तों को भूलकर भी यह काम नहीं करना चाहिए, वरना आपकी पूजा, आराधना निष्फल हो जाएगी और भोलेनाथ आपसे रुष्ट हो जाएंगे।
lord shiva puja in sawan

सावन (Sawan) में भूलकर भी न करें ये काम
– सावन में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। मांस-मंदिरा को तामसिक प्रवृत्ति का कारक माना गया है। सावन महीने में जो भी व्रत, अनुष्ठान या पूजा पाठ करते हैं, उन्हें मांस-मदिरा से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
– सावन में काले रंग की कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। साथ ही उग्र ग्रह को दर्शाता है। इसलिए अगर आप भोले बाबा की भक्ति कर रहे हैं, तो सावन में काले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
– इस माह में प्याज और लहसुन का भी त्याग करना चाहिए। इनके सेवन से आपकी पूजा पाठ सफल नहीं होगी और आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी? sawan an 2019

Sawan 2019 से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

ट्रेंडिंग वीडियो