scriptग्रह दोष से हैं परेशान तो सावन के अंतिम सोमवार चुपचाप करें ये खास उपाय | Sawan Somvar ke totke for success, money, blessing, fortune, grah dosh | Patrika News

ग्रह दोष से हैं परेशान तो सावन के अंतिम सोमवार चुपचाप करें ये खास उपाय

locationरायपुरPublished: Aug 12, 2019 04:08:11 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Sawan Somvar ke totke: सावन सोमवार में अंतिम सोमवार (last monday of sawan) का काफी महत्व है। इस दौरान कुछ टोटके भी भक्तों के लिए फलदायी होते हैं।

रायपुर. Sawan Somvar ke totke: सावन माह भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना का सबसे उत्तम महीना होता है। लेकिन सावन (Sawan 2019) में भी सोमवार का दिन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। धर्म ग्रंथों व पुराणों के अनुसार सावन के सोमवार के दिन यदि कोई भी शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करता है तो निश्चित तौर से उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
वहीं सावन सोमवार में अंतिम सोमवार (last monday of sawan) का काफी महत्व है। इस दौरान कुछ टोटके भी भक्तों के लिए फलदायी होते हैं। आइए जानते हैं सावन महीने के अंतिम सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करने की पूजा विधि।
Last Monday of Sawan

सावन माह के अंतिम सोमवार शिव पूजा के ये खास उपाय
भक्त सावन (Sawan 2019) के अंतिम सोमवार को सबसे पहले गंगाजल से स्नान कराएं। कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ को जलधारा सबसे प्रिय है। इसलिए शिवजी को जल, गाय का कच्चा दूध, पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद भगवान भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्वपत्र, आंकड़े यानी आक का फूल व धतूरा चढ़ाना चाहिए।

Last Monday of Sawan
सावन (Sawan 2019) में शिव (Lord Shiva) की आराधना से ग्रहों के दोष भी समाप्त होते हैं, तो आइए जानते हैं नौ ग्रहों के दोष को समाप्त करने के उपाय।
– अगर किसी व्यक्ति के कुंडली में सूर्य ग्रह से संबंधित बाधा है तो विधिवत या पंचोपचार पूजन के बाद लाल या बैंगनी आक वाले पुष्प पत्तों के साथ शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए इससे सूर्य के दोष में लाभ मिलता है।
– अगर कोई व्यक्ति चंद्रमा से परेशान है तो प्रत्येक सोमवार गाय का दूध शिवलिंग पर समर्पित करें और सोमवार का व्रत भी रखें इससे दोष में लाभ मिलता है।
– मंगल ग्रह से संबंधित कष्ट एवं बाधा निवारण के लिए गिलोय की जड़ बूटी के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करना मंगल ग्रह के कष्टों को दूर करने में लाभकारी होता है।
– बुध ग्रह से संबंधित दोष के निवारण के लिए विधारा की जड़ के रस से महादेव का अभिषेक करना उत्तम माना गया है।
– बृहस्पति ग्रह से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक गुरुवार हल्दी मिश्रित दूध शिवलिंग को समर्पित करना चाहिए।
– शुक्रवार की अनुकूलता बनाए रखने के लिए पंचामृत और गाय के घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
– शनि ग्रह से संबंधित कष्टों और बाधाओं के निवारण के लिए गन्ने का रस और दही का पानी यानी छाछ से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
– राहु केतु के कष्टों से मुक्ति के लिए कुशा और दुर्वा के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से लाभ मिलता है।Sawan Somvar ke totke
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो