scriptसावन तीज सेलिब्रेशन में मस्ती के साथ स्वस्थ रखने की ली जानकारी |Sawan Teej celebration of Marathi Brahmin Sanghatana Trust in Raipur | Patrika News
रायपुर

सावन तीज सेलिब्रेशन में मस्ती के साथ स्वस्थ रखने की ली जानकारी

7 Photos
Published: August 28, 2023 02:43:47 am
1/7

Raipur News: रायपुर. मराठी ब्राम्हण संघटना ट्रस्ट द्वारा सावन तीज महोत्सव का आयोजन रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल सिविल लाइन में किया गया था। मुख्य अतिथि डॉ. शुभा वझलवार ने "40 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र की महिलाएं, उनकी स्वास्थ्य समस्याएं और उनका समाधान" विषय पर महिलाओं का प्रबोधन किया। बढ़ती उम्र में महिलाएं खुद को कैसे तरोताजा एवं स्वस्थ रखे, खुद की देखभाल कैसे करे, डॉ. वझलवार ने इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक सुखदा लाखे थी। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक ट्रस्टी मनुजा काले, वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. संगीता नागराज, संगठना की सदस्य जयश्री वझे, ज्योति जोशी, डॉ. देवधर, मंजूषा कावड़कर, नीलिमा भाले, स्नेहा जोशी आदि उपस्थित थीं। इस मौके पर श्रीराम रक्षा एवं श्रीविष्णुसहस्रनाम की ऑनलाइन हुई क्लास के प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

2/7
3/7
4/7
5/7
6/7
7/7
अगली गैलरी
मतदान करने का सन्देश लेकर दौड़ा रायपुर,देखें तस्वीर
next
loader
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.