scriptभाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जमकर हाथापाई, बचाने आई नेत्री का कर दिया बुरा हाल | scramble in BJP womens meeting | Patrika News

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जमकर हाथापाई, बचाने आई नेत्री का कर दिया बुरा हाल

locationरायपुरPublished: Sep 16, 2017 11:57:06 am

Submitted by:

Lalit Singh

भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक में गुरुवार को जो महिला नेत्रियों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नौबात हाथापाई तक पहुंच गई है।

BJP woman
रायपुर. भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक में गुरुवार को जो महिला नेत्रियों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नौबात हाथापाई तक पहुंच गई है। हालांकि दोनों नेत्रियों ने इस घटना से इनकार किया है, लेकिन मामला सार्वजनिक होने के बाद संगठन ने दोनों नेत्रियों को फटकार भी लगाई है।
Read more:ATM यूजर हैं तो जान लीजिए कैसे होती है ठगी, लुट चुके हैं 5 साल में 10 करोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिया और जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा के बीच हुआ था। कार्यक्रम छत्तीसगढि़यों के स्वाभिमान को लेकर मिश्रा ने कुछ टिप्पणी कर दी थी। परगनिया ने उसका विरोध किया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाली एक अन्य भाजपा नेत्री के हाथ में मोच भी आ गई। हालांकि दोनों ने मारपीट की बात को गलत बाते हुए इसकी शिकायत शीर्ष नेतृत्व से करने की बात कहीं है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी का कहना है कि इस पूरे विवाद में पार्टी को कोई सरोकार नहीं है। जो है उनके आपस का मामला है। बैठक के दौरान दोनों हाईपर हो गई, इसलिए विवाद की स्थिति बनी। संगठन ने दोनों से चर्चा की है।
Read more:सोशल मीडिया पर मंत्री अजय और विधायक जोगी के बीच तीखी जंग, ये क्या बोल गए अमित

इधर, मोदी के जन्मदिन को अलग अंदाज में मनाएगी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन १७ सितंबर को जिला भाजपा अलग अंदाज में माने की तैयारी कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मोदी के जन्मदिन के लिए एकात्म परिसर में यज्ञ किया जाएगा। इसमें उनके दिर्घायु की कामना की जाएगी। प्रदेश के किसानों को धान का बोनस देने के निर्णय के लिए बूथ स्तर पर पोस्ट कार्ड भेजकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाएगा। १८ सितम्बर को तेलीबांधा तालाब के पास दोपहर ३ से रात ८ बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। १७ सितंबर से २ अक्टूबर तक जिला के सभी १६ मंडलों में मेडिकल कैम्प शिविर लगाया जाएगा। वहीं राज्यसभा में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं मिलने के विरोध में २३ सितंबर को बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर विशाल धरना दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो