रायपुर

SDO पाठक को वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक की जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने किया वन विभाग के 16 एसडीओ का स्थानांतरण .

रायपुरJun 23, 2021 / 01:31 am

CG Desk

रायपुर . राज्य सरकार ने वन विभाग के 16 सहायक वन संरक्षकों का तबादला कर उन्हे नई जिम्मेदारी सौंपी है। वन विभाग के अवर सचिव केपी राजपूत द्वारा बुधवार को इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें सहायक वन संरक्षक आरए पाठक को संभागीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, एएस नाविक को सहायक संचालक तौरेगा उदंती-सीतानदी से उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद, राकेश चौबे को उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद से उप वनमंडलाधिकारी नगरी, एमआर साहू को उप प्रबंध संचालक कटघोरा से उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा, आनंद कुदरिया को उप वनमंडलाधिकारी रायपुर से अधीक्षक बारनवापारा अभयारण्य, विश्वनाथ मुखर्जी को उप वनमंडलाधिकारी राजिम से उप वनमंडलाधिकारी रायपुर, मोहन सिंह नायक को उप वनमंडलाधिकारी लैलूंगा, बीएस पैकरा को उपवनमंडल अधिकारी धरमजयगढ़, वायके डहरिया को अधीक्षक नंदनवन, डीके सिंह को सीसीएफ कार्यालय दुर्ग, शिवेंद्र कुमार साहू को उप वनमंडलाधिकारी अंबागढ़ चौकी, एनएल सिदार को उप वनमंडलाधिकारी गंडई, अरविंद तिवारी को सहायक वन संरक्षक बिलासपुर, आरएल पैकरा को उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, एमके गुप्ता को उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव और उदय सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर से उप वनमंडलाधिकारी राजिम बनाया गया है।
READ MORE : सावधानी जरूरी : ढाई घंटे के सफर में कहीं भी हो सकता है मौत का सामना

आईएएस को मिली पदस्थापना
भारतीय वन सेवा 2018 बैच के 4 अफसरों की नई पदस्थापना की गई है। वन विभाग के उपसचिव रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश में आलोक कुमार, थ्रेजस एस, शशि कुमार और दिनेश कुमार को अलग-अलग जिलों से राज्य वन विकास निगम नवा रायपुर बुलाया गया है।
READ MORE : टेंडर मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा- छत्तीसगढ़ में कोई स्मार्ट सिटी नहीं
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.