इस घटना के दौरान जवानों ने काफी मात्रा में नक्सल सामग्री जप्त करके नक्सलियों का एक शिविर भी नष्ट किया है। फिलहाल इस क्षेत्र में सर्चिंग जारी है। मुठभड़े की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने कर दी है।
रायपुर
Updated: August 06, 2022 01:20:17 pm
कांकेर. शुक्रवार शाम को छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है । बारिश के बीच जंगल में घुसे जवानों का सामना ना कर पाने के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी जानकारी है। इस घटना के दौरान जवानों ने काफी मात्रा में नक्सल सामग्री जप्त करके नक्सलियों का एक शिविर भी नष्ट किया है। फिलहाल इस क्षेत्र में सर्चिंग जारी है। मुठभड़े की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आमाबेड़ा क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान सर्चिंग के लिए जंगल की तरफ निकले थे। इसी दरमियान बरसते पानी में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। लगभग एक घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी रही,लेकिन जवानों के सामने नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए और वह जंगल में और भीतर भाग निकले। डीआरजी को कैंप से काफी मात्रा में किताबें, दवा, नक्सली कपड़े, बर्तन, खाने का वस्तुएं समेत कई सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल इस पूरे इलाके में रात्रि तक जवानों की सर्चिंग जारी थी।
यह भी जानना जरुरी है कि बीते कुछ सालों से पुलिस आपरेशन मानसून चला रही है। इसके लिए बस्तर पुलिस सहित अन्य सुरक्षाबलों के जवानों को विशेष ट्रेनिंग भी दिलाई गई है। बारिश में माओवादियों के खिलाफ नई रणनीति से पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। वहीं नक्सलियों के गढ़ में घुसकर सुरक्षा बल के जवान सर्च आपरेशन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और सुरक्षाबलों को ऑपरेशन मानसून के दौरान बीते 1 महीने के भीतर ही सुकमा और दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन मानसून 15 जून को शुरू किया गया था ,तब से लेकर अब तक जवानों ने लगभग 20 लाख रुपए के 4 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस नक्सलियों की पहचान करके थानों में उनके खिलाफ नामजद मामले भी दर्ज कर रही हैं।
मानसून में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बाद भी काम नहीं रुकने वाला है। पुलिस नक्सलियों के घर में घुसकर वहां अपना तम्बू गाड़ेगी। मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कई स्थानों पर पुलिस कैंप खोलने की तैयारी की जा रही है। पुलिस नक्सलियों को उनके गढ़ में चारो तरफ से घेरने की योजना पर काम कर रही है। सुकमा और बीजापुर का सीमा से ही नक्सलियों का कॉरिडोर फैला हुआ है। इन इलाकों में शविर स्थापित होने से नक्सली अपनी मांद से बाहर नहीं निकल सकेंगे।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें