script6 सितंबर को शनि देव होंगे मार्गी, चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत | Shani Dev Margi Chal Good impact On Zodiac Sign or Rashi | Patrika News

6 सितंबर को शनि देव होंगे मार्गी, चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

locationरायपुरPublished: Sep 05, 2018 02:41:37 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

लगातार 142 दिन वक्री होने के बाद शनि देव 6 सितंबर 2018 को मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने के कारण इन राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी।

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

रायपुर. शनि ग्रह द्वारा राशि बदलना या किसी विशेष राशि में अपनी चाल बदलना प्रत्येक राशियों पर गहरा प्रभाव लाता है। लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से तो डरते ही हैं, लेकिन शनि देव की चाल का बदलना भी उन्हें सचेत कर देता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि कर्म और सेवा के कारक होते हैं यानी इनका सीधा संबंध आपकी नौकरी और व्यवसाय से होता है। इसी वजह से शनि की चाल आपकी नौकरी और व्यवसाय के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। इसके प्रभाव से ही मनुष्य के जीवन में बदलाव होते हैं। यह परिवर्तन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। इसका फल आपकी राशि और कुंडली में शनि की चाल और स्थिति से तय होता है।
shani dev margi
शनि का वक्री होना अर्थात शनि पीछे की तरफ चलते हैं। शनि का मार्गी होना अर्थात सीधे रास्ते की तरफ चलते हैं। इस साल 2018 में धनु राशि में शनि स्थित है जो पूरे वर्ष धनु राशि में उपस्थित रहेंगे। 18 अप्रैल 2018 से शनि देव वक्री हो गए थे। लगातार 142 दिन वक्री होने के बाद शनि देव 6 सितंबर 2018 को शाम लगभग 5.00 बज कर 5 मिनट पर मार्गी होने जा रहे हैं।
शनि के मार्गी होने के कारण इन 5 राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। यह पांच राशियां है – वृषभ, वृश्चिक, कन्या, धनु और मकर। वृषभ और कन्या को शनि का ढैय्या चल रहा है। वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। आइए जानते हैं कि शनि के मार्गी होने के बाद राशियों पर किस तरह असर होगा।
today rashifal
मेष राशि : मेष राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आय के एक से अधिक स्रोत के योग बनेंगे। साथ ही शत्रु पीड़ा भी समाप्त होगी।
उपाय : काली गाय को सरसों के तेल लगे रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा। नए कार्य और रोजगार की शुरुआत होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। बच्चों की शिक्षा और प्रेम संबंधी मामलों को लेकर जो कुछ भी उपाय करेंगे, उनमें सफलता प्राप्त होगी। पुराने दिनों में मेहनत से किए काम में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय : गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को काले कपड़े या जूते का दान करना अति शुभ होगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रह स्थिति मिलाजुला परिणाम देगी। हालांकि कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लेकिन यदि आपके पत्नी के साथ वैचारिक मतभेद हैं तो वह दूर हो सकते हैं। विवाह का योग भी बन सकता है। मामूली परेशानियां आपको महसूस होंगी लेकिन लगातार शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे।
उपाय : शंकर भगवान के मंदिर में काले तिल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि : इन राशि वालों को कानूनी विवाद से छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। पत्नी से विवाद समाप्त होंगे। बच्चों के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार होगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। छात्रों की पढ़ाई में आ रही रुकावट समाप्त होगी। विदेश यात्रा का अच्छा योग बन रहा है।
उपाय : यदि आप पक्षियों को दाना डालते हैं तो यह गोचर आपके लिए अति शुभ साबित होगा।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को रोगों से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। संतान की प्रगति- उन्नति का योग बन रहा है। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर प्रसिद्धि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। धन का खर्च सोच समझ कर करना चाहिए।
उपाय : पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना फलदायी सिद्ध होगा।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए भूमि, भवन, वाहन या स्थाई संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जमीन जायदाद संबंधी लाभ होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। दिनचर्या को व्यवस्थित करना होगा।
उपाय : शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर लगाना लाभदायी होगा।
तुला राशि : तुला राशि वालों को खुशियां मिलने वाली हैं। पराक्रम बढ़ेगा और निर्णायक क्षमता में वृद्धि होगी। दृढ़ निश्चय के साथ कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में छोटे-भाई बहन को आ रही परेशानी समाप्त होगी। मानसिक तनाव समाप्त होगा। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी।
उपाय : शनिवार के दिन काले कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाना अति उत्तम सिद्ध होगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है, हालांकि चल रही मानसिक तनाव की स्थिति में कमी आएगी। बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। कठिन परिश्रम के अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। कई अवसरों पर लाभ प्राप्त होगा।
उपाय : रोगियों को दवाई का दान करना शुभ साबित होगा।
धनु राशि : इन राशि वालों के लिए धन व कुटुंब के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव समाप्त होगा। दैनिक जीवन में खुशियां आएंगी।

उपाय : शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना अतिशुभ होगा।
कुम्भ राशि : कुम्भ राशि वालों के लिए आने वाला समय अत्यधिक शुभ होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय : हनुमान जी के मंदिर में सिन्दूर का दान करना फलदायी होता है।
मीन राशि : शनिदेव के मार्गी होने के कारण मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे।
उपाय : शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से लाभकारी होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो