scriptशरद पूर्णिमा की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, घर में बरसेगा धन | Sharad Purnima: Use this things for maa laxmi Bhog prasad during pooja | Patrika News

शरद पूर्णिमा की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, घर में बरसेगा धन

locationरायपुरPublished: Oct 12, 2019 09:33:18 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

Shard Purnima 2019: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, घर में बरसेगा धन

रायपुर. इस साल 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पंडितों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी अपनी सवारी पर बैठकर पृथ्वी के भ्रमण पर आती है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की वर्षा होती है और सुख-समृद्धि भी आती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिसका भोग लगाकर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इस भोग को प्रसाद के रूप में बांटने और खुद भी खाने से धन और समृद्धि की बारिश होती है।

1. हिंदू धर्म में पान का इस्तेमाल पूजा में करना बेहद शुभ माना जाता है साथ ही पान मां लक्ष्मी के सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक भी है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान पान और सुपारी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

2. मां लक्ष्मी को खीर का भोग अत्यंत प्रिय होता है। शरद पूर्णिमा के दिन मखाने और चावल की खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार खीर को शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रौशनी में रखने के बाद इसमें औषधिय गुण आ जाते हैं। जिसे सुबह खाने के बाद कई रोग दूर हो जाते हैं।

3. मां लक्ष्मी को सबसे पसंदीदा चीजों में एक नाम दही का भी है। मां लक्ष्मी को गाय से बना दूध का दही अत्यंत प्रिय होता है। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के बाद मां लक्ष्मी को दही का भोग लगाना चाहिए। फिर इसे प्रसाद के रूप में लोगों को और परिवार को बांट देना चाहिए और खुद भी खाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाना भी लगाना चाहिए। मखाना मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। माना जाता है कि मखाने का संबंध चंद्रमा से है और चंद्रमा को लक्ष्मी माता का भाई माना जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा पर माता को मखाने का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो