scriptशीला दीक्षित के निधन पर CM भूपेश ने जताया दुख, बोले – दिल्ली इस माँ को कभी न भूल पाएगी | Sheila Dixit passes away PM Modi Chhattisgarh Bhupesh Baghel condole | Patrika News

शीला दीक्षित के निधन पर CM भूपेश ने जताया दुख, बोले – दिल्ली इस माँ को कभी न भूल पाएगी

locationरायपुरPublished: Jul 20, 2019 05:31:19 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Sheila Dikshit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शीला दीक्षित (Delhi Former CM Sheila Dikshit) के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

sheila dikshit news
रायपुर. कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। दीक्षित दिल्ली में सबसे लम्बे समय तक काम करने वाली मुख्यमंत्री रही थीं। दीक्षित ने 1998 से 2013 तक दिल्ली में मुख्यमंत्री पद सम्भाला था। शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबकी नेता एवं मार्गदर्शक रहीं आदरणीय शीला दीक्षित जी के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। अभी कुछ दिन पहले ही मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। ये बदली हुई चमकती दिल्ली अपनी इस सृजनकारी माँ को कभी न भूल पाएगी। ॐ शांति
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1152531456771518466?ref_src=twsrc%5Etfw
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन समाचार से हृदय को गहरा दु:ख पहुंचा है। मैं परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
https://twitter.com/drramansingh/status/1152539316213579778?ref_src=twsrc%5Etfw
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी शीला दीक्षित के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। Sheila Dikshit

मोहन मरकाम ने सोनभद्र गोलीकांड के लिए योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कह दी इतनी बड़ी बात
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो