scriptछत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका… सह प्रभारी अरुण उरांव भाजपा में शामिल, लड़ेंगे चुनाव | Shock to Chhattisgarh Congress ... Co-incharge Arun Oraon joins BJP | Patrika News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका… सह प्रभारी अरुण उरांव भाजपा में शामिल, लड़ेंगे चुनाव

locationरायपुरPublished: Oct 23, 2019 08:31:43 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में झामुमो के दो कुणाल षाड़ंगी, जेपी पटेल, कांग्रेस के दो सुखदेव भगत, मनोज यादव एवं नवजवान संघर्ष मोर्चा के एक भानु प्रताप शाही हैं। भाजपा में आज शामिल होने वालों में अन्य लोगों में कांग्रेस नेता अरुण उरांव, पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और पूर्व आईएएस सुचित्रा सिन्हा भी हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका... सह प्रभारी अरुण उरांव भाजपा में शामिल, लड़ेंगे चुनाव

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।

रायपुर. छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी अरूण उरांव भाजपा में शामिल हो गए हैं। रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में अरूण उरांव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ दो सह प्रभारी की नियुक्ति की थी। अरूण उरांव के अलावे चंदन यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। रांची में आज अरूण उरांव ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।


पूर्व नौकरशाह और 5 विधायक भी भाजपा में

इसके साथ झारखंड में आज विपक्ष के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में झामुमो के दो कुणाल षाड़ंगी, जेपी पटेल, कांग्रेस के दो सुखदेव भगत, मनोज यादव एवं नवजवान संघर्ष मोर्चा के एक भानु प्रताप शाही हैं। भाजपा में आज शामिल होने वालों में अन्य लोगों में कांग्रेस नेता अरुण उरांव, पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और पूर्व आईएएस सुचित्रा सिन्हा भी हैं। सभी सदस्यों को अॅानलाइन सदस्यता दिलाई गई है। उनसे मिस्डकॉल कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा नेता जयंत सिन्हा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और बिहार के मंत्री व झारखंड विस चुनाव के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव मौजूद थे।

कांग्रेस में बगावत के सुर और बुलंद

ऐसा माना जा रहा है कि इससे आगामी चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा होगा। चुनावी विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में बगावत के सुर और बुलंद हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो